अपराध
|
📅 02 Aug 2026, 06:34 PM
|
👁️ 955
|
📍 Azamgarh
आजमगढ़। सरकारी स्कूल और एनजीओ में योगा टीचर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को मुबारकपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से 17 फर्जी नियुक्ति पत्र और अन्य कूटरचित दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, मुबारकपुर की रहने वाली सुजाता जायसवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रितेश वर्मा, संदीप गुप्ता और उनके अन्य साथियों ने सरकारी स्कूलों और एनजीओ में योगा टीचर की नौकरी दिलाने का भरोसा देकर प्रति अभ्यर्थी 1.35 लाख रुपये वसूले। बाद में उन्हें 'Max Idea' के नाम से फर्जी नियुक्ति पत्र देकर धोखा दिया गया।
शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत शनिवार को कस्बा चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र शर्मा और उनकी टीम ने सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी रितेश वर्मा (40) को रोडवेज तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 17 फर्जी नियुक्ति पत्र और अन्य कूटरचित दस्तावेज बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार करता था। पुलिस को आशंका है कि गिरोह ने कई अन्य लोगों को भी इसी तरह ठगी का शिकार बनाया है।
पुलिस ने बताया कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
🔥 ताज़ा खबरें
- दीपावली से पहले लालगंज में मिठाई दुकानों पर प्रशासन का छापा, गंदगी देख भड़कीं एसडीएम नेहा मिश्रा; बेसन का घोल और शीरा कराया नष्ट 02 Nov 2026, 05:22 PM
- 2027 चुनाव की तैयारी में जुटी अपना दल एस, मालटारी में बनी चुनावी रणनीति; मुकेश राय ने किया बैठक का आयोजन 30 Oct 2026, 04:05 PM
- मुबारकपुर में किराये के मकान से 323 किलो पटाखे बरामद, कीमत करीब दो लाख रुपये 30 Oct 2026, 01:22 PM
- सगड़ी तहसील में बदहाल कंबलों की तस्वीर ने उठाए सवाल, बरसात में भीगकर खराब हुई सरकारी सामग्री 29 Oct 2026, 09:13 PM
- दशहरे के दिन डबल मर्डर से दहला था गांव, अब विपिन सिंह समेत 9 को उम्रकैद 29 Oct 2026, 06:40 PM
- अजमतगढ़ में विकास को रफ्तार, 3 करोड़ की परियोजनाओं से सुधरेंगी बुनियादी सुविधाएं 29 Oct 2026, 09:27 AM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,867 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,495 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,276 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 1,100 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 935 views
- पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार 👁️ 852 views


