अपराध
|
📅 16 Sep 2026, 09:29 AM
|
👁️ 14
|
📍 Azamgarh
आजमगढ़। कोतवाली महराजगंज क्षेत्र के आराजी परगास सिंह गांव से लापता हुए 11 वर्षीय किशोर को पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद किशोर को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। किशोर के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार, आराजी परगास सिंह गांव निवासी संतोष निषाद का 11 वर्षीय पुत्र किशन निषाद 13 सितंबर 2026 की शाम करीब छह बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद 15 सितंबर को किशोर के पिता संतोष निषाद ने कोतवाली महराजगंज पहुंचकर पुलिस को लिखित सूचना दी। प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर किशोर को सकुशल बरामद कर लिया। बरामद करने वाली टीम में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुधीर पाण्डेय, मुख्य आरक्षी जितेन्द्र यादव,आरक्षी अजीत कुमार सिंह, प्रदीप यादव में शामिल रहे। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। किशोर के सकुशल घर पहुंचने के बाद परिवार में खुशी का माहौल रहा।
🔥 ताज़ा खबरें
- अन्नपूर्णा भवन व आंगनबाड़ी केंद्र का ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा ने फीता काटकर किया शुभारंभ 15 Sep 2026, 05:27 PM
- लापरवाही पर गिरी गाज: अहरौला-अतरौलिया के थानाध्यक्ष निलंबित, चार थानों में नए प्रभारी 15 Sep 2026, 11:16 AM
- आजादी के 77 साल बाद भी अंधेरे में डूबा है सिकरोरा गांव, बिल भरते हैं ग्रामीण, सुविधा के नाम पर जीरो 14 Sep 2026, 02:16 PM
- सोनौरा खरैलिया ढाला पर महासंग्राम! पुल की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों का जोरदार विरोध, वोट बहिष्कार की चेतावनी 14 Sep 2026, 02:06 PM
- जीयनपुर में प्रभात डिजिटल लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ 13 Sep 2026, 09:39 PM
- 69.812 किलो गांजा बरामदगी मामले में गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार 12 Sep 2026, 04:08 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,657 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,258 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,020 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 917 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 769 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 736 views


