शिक्षा
|
📅 13 Sep 2026, 09:39 PM
|
👁️ 284
|
📍 Azamgarh
आजमगढ़। सगड़ी क्षेत्र में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और डिजिटल शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रभात डिजिटल लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सगड़ी के वरिष्ठ समाजसेवी एवं बसपा प्रभारी प्रत्याशी शंकर यादव नेताजी ने फीता काटकर संस्थान का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर शंकर यादव ने कहा कि शिक्षा समाज और क्षेत्र के विकास की सबसे मजबूत नींव है। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं मिलना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की लाइब्रेरी और कंप्यूटर संस्थान से क्षेत्र के युवाओं को घर के आसपास ही अध्ययन और तकनीकी शिक्षा का अवसर मिलेगा। उन्होंने संस्थान के संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
संस्थान के निदेशक इंजीनियर अभाष त्यागी ने बताया कि लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया गया है। कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में ADCA, DCA, CCC, टैली प्राइम, MS Office, Photoshop, CorelDRAW, इंटरनेट और टाइपिंग सहित विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में विमल, पृथ्वीराज, बृजेश भारती, अर्जुन कुमार, सनी, अजय कुमार, शंभू प्रजापति, विजय, आकाश कुमार समेत क्षेत्र के दर्जनों लोग मौजूद रहे।
🔥 ताज़ा खबरें
- 2027 चुनाव की तैयारी में जुटी अपना दल एस, मालटारी में बनी चुनावी रणनीति; मुकेश राय ने किया बैठक का आयोजन 30 Oct 2026, 04:05 PM
- मुबारकपुर में किराये के मकान से 323 किलो पटाखे बरामद, कीमत करीब दो लाख रुपये 30 Oct 2026, 01:22 PM
- सगड़ी तहसील में बदहाल कंबलों की तस्वीर ने उठाए सवाल, बरसात में भीगकर खराब हुई सरकारी सामग्री 29 Oct 2026, 09:13 PM
- दशहरे के दिन डबल मर्डर से दहला था गांव, अब विपिन सिंह समेत 9 को उम्रकैद 29 Oct 2026, 06:40 PM
- अजमतगढ़ में विकास को रफ्तार, 3 करोड़ की परियोजनाओं से सुधरेंगी बुनियादी सुविधाएं 29 Oct 2026, 09:27 AM
- मोदी के गढ़ वाराणसी में BJP को झटका! आजमगढ़ के लाल बिहारी यादव ने फिर गाड़ा सपा का झंडा 28 Oct 2026, 06:25 AM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,853 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,475 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,261 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 1,086 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 940 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 923 views


