आजमगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: दो मुठभेड़ों में अंतरजनपदीय पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार, तीन चोरी की भैंसें बरामद
बरदह और दीदारगंज थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में अंतरजनपदीय पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो पुलिस मुठभेड़ों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें दो बदमाश घायल हुए। पुलिस ने तीन चोरी की भैंसें, एक पिकअप, एक मोटरसाइकिल, अवैध हथियार और ₹7 हजार नकद बरामद कर पशु चोरी के पांच मामलों का खुलासा किया।


