🏆 लीडरबोर्ड 📢 विज्ञापन दें 🔐 Login 📝 Reporter Register
See: Hospital was running without registration, health department locked it
स्वास्थ्य

बिना पंजीकरण चल रहा था अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग ने जड़ा ताला

Share:
| | 👁️ 74 | 📍 सगड़ी

गंभीर मरीजों के इलाज और ऑपरेशन की शिकायत पर रौनापार के करमैनी में बड़ी कार्रवाई, निरीक्षण में मिली अनियमितताएं

आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के करमैनी गांव में बिना पंजीकरण संचालित हो रहे पूर्वांचल अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। अस्पताल में गंभीर मरीजों के इलाज और ऑपरेशन किए जाने की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गहन निरीक्षण किया। जांच के दौरान अस्पताल का स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण नहीं मिला और संचालन में नियमों की अनदेखी पाए जाने पर अस्पताल को तत्काल सील कर दिया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अस्पताल में बिना निर्धारित चिकित्सकीय योग्यता वाले चिकित्सकों के माध्यम से मरीजों का उपचार किया जा रहा था। गंभीर मरीजों के इलाज और ऑपरेशन की शिकायत को स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की। मौके पर पहुंची टीम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं और दस्तावेजों की जांच की। निरीक्षण के दौरान अस्पताल का स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण नहीं पाया गया। इसके बाद उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मोहन लाल की मौजूदगी में पूर्वांचल अस्पताल को सील कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. मोहन लाल, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, धीरेन्द्र शुक्ला, वरिष्ठ सहायक चिकित्साधिकारी तथा बृजेश सिंह, सहायक कम्प्यूटर ऑपरेटर, जिला अस्पताल आजमगढ़ शामिल रहे। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मरीजों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ अथवा चिकित्सा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई से अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य केंद्रों में मचा हड़कंप रौनापार क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के बाद बिना आवश्यक पंजीकरण और मानकों के विपरीत संचालित हो रहे निजी अस्पतालों एवं चिकित्सा केंद्रों पर भी कार्रवाई की उम्मीद बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई को मरीजों की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

🔗 और लिंक देखें

🔥 ताज़ा खबरें

📈 ट्रेंडिंग खबरें