🏆 लीडरबोर्ड 📢 विज्ञापन दें 🔐 Login 📝 Reporter Register
📸 कोई मुख्य फोटो नहीं
राजनीति

रोडवेज पर चैन स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़, चार महिलाएं गिरफ्तार

Share:
| | 👁️ 100
Azamgarh। शहर के रोडवेज क्षेत्र में महिला के गले से चैन काटने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरोह चालाकी से यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। घटना 20 अप्रैल की है, जब मऊ निवासी चन्द्रवती देवी अपने दामाद के साथ दवा लेने जा रही थीं। इसी दौरान ऑटो में सवार चार महिलाओं ने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया। एक महिला ने ध्यान भटकाने के लिए नाटक किया, जबकि अन्य ने मौके का फायदा उठाकर उनके गले की चैन काट ली। घटना के बाद पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की मदद से चारों महिलाओं को मौके पर ही पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे योजनाबद्ध तरीके से ऑटो में बैठकर यात्रियों को भ्रमित कर चोरी करती थीं। पुलिस ने उनके कब्जे से एक सोने की चैन और नकदी बरामद की है। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी की जा रही है।

🔗 और लिंक देखें

🔥 ताज़ा खबरें

📈 ट्रेंडिंग खबरें