🏆 लीडरबोर्ड 🔐 Login 📝 Register
📸 कोई मुख्य फोटो नहीं
राजनीति

Azamgarh News: लेखपाल के घर लाखों की चोरी, शौचालय के रास्ते छत पर चढ़े चोर; जेवर व नगदी लेकर फरार

Share:
| 📅 14 Mar 2026, 08:57 AM | 👁️ 46

आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के बड़ा गांव केशवपुर में लेखपाल के घर चोरों ने शौचालय के रास्ते छत पर चढ़कर लाखों रुपये के जेवरात और नगदी चोरी कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के बड़ा गांव (केशवपुर) में शुक्रवार रात चोरों ने एक लेखपाल के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात, नगदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार बड़ा गांव केशवपुर निवासी विक्रम सिंह पुत्र स्वर्गीय विजय बहादुर सिंह बुढ़नपुर तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात हैं। पीड़ित के मुताबिक 13/14 मार्च की रात अज्ञात चोर मकान से सटे शौचालय के सहारे छत पर चढ़ गए और वहां से घर में प्रवेश कर गए। इसके बाद चोरों ने ग्राउंड फ्लोर के तीन कमरों और ऊपर के एक कमरे को खंगाल डाला।
चोरों ने कमरे में रखी लॉकरयुक्त अलमारी का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात, करीब 50 हजार रुपये नकद तथा अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
सुबह करीब 6:30 बजे जब परिवार के लोग जागे तो कमरों का सामान बिखरा पड़ा मिला। अलमारी टूटी देखकर परिवार के होश उड़ गए। इसके बाद तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई और स्थानीय थाने में तहरीर दी गई।
पीड़ित ने बताया कि 25 फरवरी को उनके घर में शादी हुई थी, जिसके कारण घर में काफी जेवरात और कीमती सामान रखा हुआ था। चोरी की इस घटना से परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

🔥 ताज़ा खबरें

📈 ट्रेंडिंग खबरें