राजनीति
|
📅 18 Aug 2026, 03:48 PM
|
👁️ 228
|
📍 Azamgarh
आजमगढ़। बहुजन समाज पार्टी ने संगठन में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए आजमगढ़ जनपद के बरईपुर गांव निवासी विजय कुमार को पार्टी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके जिलाध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी सामने आने के बाद बसपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
विजय कुमार को जिले की कमान मिलने के बाद पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके नेतृत्व में जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय कुमार ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने की बात कही।
विजय कुमार की नियुक्ति को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में आजमगढ़ में बहुजन समाज पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा।
🔥 ताज़ा खबरें
- 2027 चुनाव की तैयारी में जुटी अपना दल एस, मालटारी में बनी चुनावी रणनीति; मुकेश राय ने किया बैठक का आयोजन 30 Oct 2026, 04:05 PM
- मुबारकपुर में किराये के मकान से 323 किलो पटाखे बरामद, कीमत करीब दो लाख रुपये 30 Oct 2026, 01:22 PM
- सगड़ी तहसील में बदहाल कंबलों की तस्वीर ने उठाए सवाल, बरसात में भीगकर खराब हुई सरकारी सामग्री 29 Oct 2026, 09:13 PM
- दशहरे के दिन डबल मर्डर से दहला था गांव, अब विपिन सिंह समेत 9 को उम्रकैद 29 Oct 2026, 06:40 PM
- अजमतगढ़ में विकास को रफ्तार, 3 करोड़ की परियोजनाओं से सुधरेंगी बुनियादी सुविधाएं 29 Oct 2026, 09:27 AM
- मोदी के गढ़ वाराणसी में BJP को झटका! आजमगढ़ के लाल बिहारी यादव ने फिर गाड़ा सपा का झंडा 28 Oct 2026, 06:25 AM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,865 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,484 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,272 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 1,095 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 948 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 933 views


