राजनीति
|
📅 23 Oct 2026, 06:03 PM
|
👁️ 78
|
📍 Azamgarh
सगड़ी, आजमगढ़ में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए 77 प्रतिशत �मतदान हुआ। सगड़ी तहसील परिसर के बूथ संख्या 99 पर वोट डाले गए।
मतदान प्रक्रिया पूरे दिन गहमागहमी के बीच चली। सुबह से ही मतदान केंद्र के आसपास प्रत्याशियों के समर्थक सक्रिय दिखे। भाजपा, सपा और निर्दलीय प्रत्याशियों के कार्यकर्ता मतदाताओं से अपने उम्मीदवारों के पक्ष में वोट डालने की अपील करते रहे।
मतदान केंद्र के पास सड़क किनारे करीब आधा दर्जन प्रत्याशियों के समर्थकों ने टेंट लगाए थे। वे वहीं बैठकर चुनावी गतिविधियों पर नजर रख रहे थे और आने-जाने वाले मतदाताओं से समर्थन मांग रहे थे।
शाम 4 बजे पोलिंग बंद होने पर बूथ संख्या 99 पर कुल मतदाता 489 में से 374 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यानि 77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके साथ ही सगड़ी तहसील पर शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई।
अब प्रत्याशियों के समर्थकों और वोटरों के बीच चट्टी चौराहों बाजारों में हार जीत की अटकलों और कयासों की चर्चा हो रही है।
🔥 ताज़ा खबरें
- 2027 चुनाव की तैयारी में जुटी अपना दल एस, मालटारी में बनी चुनावी रणनीति; मुकेश राय ने किया बैठक का आयोजन 30 Oct 2026, 04:05 PM
- मुबारकपुर में किराये के मकान से 323 किलो पटाखे बरामद, कीमत करीब दो लाख रुपये 30 Oct 2026, 01:22 PM
- सगड़ी तहसील में बदहाल कंबलों की तस्वीर ने उठाए सवाल, बरसात में भीगकर खराब हुई सरकारी सामग्री 29 Oct 2026, 09:13 PM
- दशहरे के दिन डबल मर्डर से दहला था गांव, अब विपिन सिंह समेत 9 को उम्रकैद 29 Oct 2026, 06:40 PM
- अजमतगढ़ में विकास को रफ्तार, 3 करोड़ की परियोजनाओं से सुधरेंगी बुनियादी सुविधाएं 29 Oct 2026, 09:27 AM
- मोदी के गढ़ वाराणसी में BJP को झटका! आजमगढ़ के लाल बिहारी यादव ने फिर गाड़ा सपा का झंडा 28 Oct 2026, 06:25 AM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,842 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,468 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,248 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 1,083 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 932 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 917 views


