📸 कोई मुख्य फोटो नहीं
राजनीति
आजमगढ़: अगवानी माता मंदिर के पास स्कूली वैन और बाइक की भीषण टक्कर, 19 वर्षीय युवक की मौत
|
📅 21 Feb 2026, 06:20 PM
|
👁️ 41
आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में अगवानी माता मंदिर के पास स्कूली वैन और बाइक की टक्कर में 19 वर्षीय युवक की मौत, एक गंभीर घायल। पुलिस जांच में जुटी।

आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीपुर रजमों स्थित अगवानी माता मंदिर के पास शनिवार दोपहर लगभग 3:30 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूली वैन और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बेलवा गांव निवासी 19 वर्षीय प्रियांशु सिंह की मौत हो गई, जबकि उसका साथी 22 वर्षीय राजेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से गंभीरपुर बाजार की ओर जा रहे थे। मंदिर के समीप सामने से आ रही स्कूली वैन से टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर किया, जहां डॉक्टरों ने प्रियांशु सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल राजेश सिंह का इलाज जिले के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक इंटरमीडिएट का छात्र था और दो भाइयों में बड़ा था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।