📸 कोई मुख्य फोटो नहीं
राजनीति
Azamgarh News: तीन बच्चों की मां से प्रेम पड़ा भारी, पति ने प्रेमी को मारी गोली आरोपी पति फरार, घायल युवक की हालत गंभीर
|
📅 19 Apr 2026, 03:34 PM
|
👁️ 44
आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र में पति ने विवाहित पत्नी के प्रेमी राकेश को गोली मारकर घायल कर दिया। आरोपी केशरी चौहान फरार, पुलिस तलाश में जुटी।

आजमगढ़। जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक को गोली मार दी गई। वारदात ग्राम पंचायत वैसाडीह स्थित अमृत सरोवर के पास शाम करीब 6 बजे हुई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, सरायमीर थाना क्षेत्र के पेडरा गांव निवासी राकेश (28) का एक विवाहित महिला से प्रेम संबंध था, जो तीन बच्चों की मां बताई जा रही है। महिला की शादी कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मेन मौली गांव निवासी केशरी चौहान से हुई है। इस संबंध की जानकारी पति को पहले ही हो चुकी थी, जिसके चलते वह काफी समय से नाराज चल रहा था।
शनिवार को महिला अपने मायके से प्रेमी राकेश के साथ बाइक से फूलपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान वैसाडीह गांव के पास अमृत सरोवर के नजदीक आरोपी पति केशरी चौहान पीछे से पहुंच गया। उसने दोनों को रोककर पहले गाली-गलौज की और फिर विवाद बढ़ने पर राकेश पर गोली चला दी।
गोली राकेश के दाहिने हाथ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक और महिला किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे और शोर मचाया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायल राकेश पेशे से टाइल्स मिस्त्री है। बताया जा रहा है कि महिला के भाई के साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। वहीं, महिला के साथ पति द्वारा मारपीट की भी बात सामने आई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पति फरार है और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। मामले में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।