🏆 लीडरबोर्ड 🔐 Login 📝 Register
📸 कोई मुख्य फोटो नहीं
राजनीति

जीयनपुर: मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक तीन दिन से लापता, दाहिने हाथ पर गुदा है नाम

Share:
| 📅 31 Jan 2026, 08:58 AM | 👁️ 47
परिजनों ने जीयनपुर कोतवाली में दर्ज कराई गुमशुदगी, अनहोनी की आशंका से परिवार परेशान जीयनपुर (आजमगढ़): कोतवाली क्षेत्र के बेरमा गांव से एक 35 वर्षीय युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। काफी तलाश के बाद भी जब युवक का कहीं सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेरमा गांव निवासी रामबेलास मौर्य ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनका छोटा भाई मुन्नीलाल मौर्य (35) पुत्र पाखण्डी मौर्य मानसिक रूप से कमजोर है। वह बीती 29 जनवरी 2026 की शाम को घर से बिना बताए कहीं निकल गया। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर पूछताछ के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। हाथ पर गुदा है नाम परिजनों ने युवक की पहचान बताते हुए कहा कि मुन्नीलाल के दाहिने हाथ पर हिंदी में 'मुन्नी लाल मौर्य' नाम का टैटू (गुदना) बना हुआ है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण परिवार उसकी सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित है। पुलिस ने शुरू की जांच तहरीर के आधार पर जीयनपुर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। मामले की जांच उपनिरीक्षक संतोष सिंह को सौंपी गई है। पुलिस ने युवक की फोटो और हुलिए के आधार पर आसपास के थानों को भी सूचित कर दिया है। सूचना देने की अपील लापता मुन्नीलाल के भाई ने आम जनमानस से अपील की है कि यदि यह व्यक्ति कहीं दिखाई दे, तो तत्काल पुलिस को या नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर सूचना दें। संपर्क करें: मो. 7524072261 मो. 7052981796

🔥 ताज़ा खबरें

📈 ट्रेंडिंग खबरें