देवारांचल के अग्निकांड व बाढ़ पीड़ितों को राहत दिलाने की मांग, उपजिलाधिकारी सगड़ी को सौंपा ज्ञापन
मानिकपुर (रौनापार) के बाढ़ पीड़ित जनकल्याण संस्थान ने उपजिलाधिकारी सगड़ी को ज्ञापन सौंपकर अग्निकांड पीड़ितों को मुआवजा और देवारांचल के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए समय रहते राहत शिविर व आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।