अपराध
|
📅 11 Jul 2026, 03:51 PM
|
👁️ 119
|
📍 Azamgarh
आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के पवई लाड़पुर में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिला कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में की गई। वहीं, नर्सिंग होम संचालक डॉ. अंगद पाल की तलाश जारी है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. आलेन्द्र कुमार ने 10 जुलाई को पवई लाड़पुर स्थित नर्सिंग होम का औचक निरीक्षण किया था। जांच के दौरान मरीज के परिजनों ने बताया कि उनके परिजन का उपचार इसी नर्सिंग होम में कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
निरीक्षण के समय नर्सिंग होम संचालक डॉ. अंगद पाल मौके पर नहीं मिले। मौके पर मौजूद रेनू विश्वकर्मा और रोशनी से पूछताछ में पता चला कि नर्सिंग होम में कोई पंजीकृत चिकित्सक कार्यरत नहीं था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने नर्सिंग होम को सील कर दिया और थाना सरायमीर में धारा 105 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कराया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को सरायमीर पुलिस ने सूचना के आधार पर पवई लाड़पुर स्थित किराये के कमरे से रेनू विश्वकर्मा और रोशनी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि नर्सिंग होम संचालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
🔥 ताज़ा खबरें
- 24 घंटे के भीतर लापता किशोर को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा 16 Sep 2026, 09:29 AM
- अन्नपूर्णा भवन व आंगनबाड़ी केंद्र का ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा ने फीता काटकर किया शुभारंभ 15 Sep 2026, 05:27 PM
- लापरवाही पर गिरी गाज: अहरौला-अतरौलिया के थानाध्यक्ष निलंबित, चार थानों में नए प्रभारी 15 Sep 2026, 11:16 AM
- आजादी के 77 साल बाद भी अंधेरे में डूबा है सिकरोरा गांव, बिल भरते हैं ग्रामीण, सुविधा के नाम पर जीरो 14 Sep 2026, 02:16 PM
- सोनौरा खरैलिया ढाला पर महासंग्राम! पुल की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों का जोरदार विरोध, वोट बहिष्कार की चेतावनी 14 Sep 2026, 02:06 PM
- जीयनपुर में प्रभात डिजिटल लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ 13 Sep 2026, 09:39 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,658 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,258 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,020 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 917 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 770 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 736 views


