🔴 BREAKING
🔴 BREAKING
अपराध
|
📅 11 Jul 2026, 03:53 PM
|
👁️ 61
|
📍 Azamgarh
आजमगढ़। जनपद के गंभीरपुर थाना पुलिस ने निर्माणाधीन पेट्रोल पंप से लोहे के फर्मे चोरी होने की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के तीन लोहे के फर्मे बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, सुल्तानपुर जनपद के करौंदी कला थाना क्षेत्र के सरसी निवासी मनोज यादव ने 9 जुलाई को गंभीरपुर थाने में तहरीर देकर बताया था कि 8 जुलाई की रात रानीपुर रजमो स्थित निर्माणाधीन पेट्रोल पंप से अज्ञात चोर निर्माण कार्य में प्रयुक्त लोहे के फर्मे चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
विवेचना और साक्ष्य संकलन के दौरान पुलिस को अंगद उर्फ गब्बर का नाम प्रकाश में आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी चोरी किए गए लोहे के फर्मे बेचने के लिए पटेल ढाबा से हाईवे होते हुए मोहम्मदपुर की ओर जा रहा है।
सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर शनिवार सुबह करीब 8:19 बजे मोहम्मदपुर के पास आरोपी अंगद उर्फ गब्बर (29 वर्ष), निवासी रोहूआ, थाना गंभीरपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी के तीन लोहे के फर्मे बरामद किए गए।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विपिन कुमार द्विवेदी, कांस्टेबल सूरज खरवार एवं कांस्टेबल पंकज कुमार सिंह शामिल रहे।
🔥 ताज़ा खबरें
- अतरौलिया में सघन वाहन चेकिंग, 40 वाहनों का ई-चालान; यातायात नियमों के पालन की दी गई सीख।8 29 Jul 2026, 08:40 PM
- ऑनलाइन गेम के कर्ज ने बनाया ठग, किसानों की ट्रैक्टर ट्रॉलियां बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार 29 Jul 2026, 05:00 PM
- आजमगढ़ में पशु चोरी, तस्करी और गोकशी के खिलाफ बड़ा अभियान, 45 चिन्हित अपराधियों पर कसेगा शिकंजा 29 Jul 2026, 09:43 AM
- आजमगढ़ में बाल श्रम व बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ चला विशेष अभियान, दुकानदारों को दी चेतावनी 28 Jul 2026, 08:48 PM
- आजमगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: दो मुठभेड़ों में अंतरजनपदीय पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार, तीन चोरी की भैंसें बरामद 28 Jul 2026, 08:16 PM
- आजमगढ़: चांदपट्टी बाजार में शॉर्ट सर्किट से जूते-चप्पल की दुकान में भीषण आग, ₹3 लाख से अधिक का सामान जलकर राख 28 Jul 2026, 02:12 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 885 views
- राहुल सांकृत्यायन के गांव कनैला पहुंची किसान-मजदूर-नौजवान चेतना पदयात्रा, संघर्ष और संगठन का दिया संदेश 👁️ 484 views
- परिजनों की उम्मीदें टूटीं, दो दिन से लापता जयप्रकाश मृत अवस्था मे मिले 👁️ 476 views
- आजमगढ़ में महाराष्ट्र का हिस्ट्रीशीटर अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार 👁️ 473 views
- ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के दुरुपयोग का गंभीर आरोप; ग्रामीण ने डीएम से उच्चस्तरीय जांच की लगाई गुहार 👁️ 472 views
- मालदीव में नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार, फर्जी वर्क परमिट बरामद 👁️ 409 views