अपराध
आजमगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी, सो रहे दादा-पोते की कुल्हाड़ी से हत्या
|
📅 10 Jul 2026, 04:14 PM
|
👁️ 91
|
📍 Azamgarh
आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। ट्यूबवेल और घर पर सो रहे दादा और पोते की अज्ञात हमलावर ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड जांच में जुटे हैं।

आजमगढ़। जिले के पवई थाना क्षेत्र के हेवती डीहवा गांव में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब घर और ट्यूबवेल पर सो रहे दादा और पोते की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावर ने दोनों पर कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वरिष्ठ अधिकारी, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। हत्यारों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।