🔴 BREAKING
🔴 BREAKING
|
📅 13 Jul 2026, 07:38 AM
|
👁️ 108
|
📍 Azamgarh
आजमगढ़। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने दो नवागत पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यक्षेत्र का निर्धारण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार बूढ़नपुर के क्षेत्राधिकारी श्री कौस्तुभ त्रिपाठी के चिकित्सकीय अवकाश पर जाने तथा दो नए पुलिस उपाधीक्षकों के जनपद में कार्यभार ग्रहण करने के बाद यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।
आदेश के तहत पुलिस उपाधीक्षक श्री विजय कुमार सिंह गौर को बूढ़नपुर क्षेत्र का क्षेत्राधिकारी नियुक्त किया गया है। उनका मुख्यालय बूढ़नपुर रहेगा। उनके अधीन अतरौलिया, कप्तानगंज, अहरौला तथा तहबरपुर थाने रहेंगे।
वहीं पुलिस उपाधीक्षक श्री देशराज सिंह को सगड़ी क्षेत्र का क्षेत्राधिकारी बनाया गया है। उनका मुख्यालय सगड़ी होगा। उनके पर्यवेक्षण में जीयनपुर, रौनापार, महराजगंज तथा बिलरियागंज थाने रहेंगे।
इसके अलावा श्री देशराज सिंह को बाढ़ राहत एवं आपदा प्रबंधन का प्रभार भी सौंपा गया है। साथ ही किन्नर समाज के सम्मान एवं सुरक्षा से संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई है।
पुलिस विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। प्रशासनिक स्तर पर किए गए इस फेरबदल को जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
🔥 ताज़ा खबरें
- 24 घंटे के भीतर लापता किशोर को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा 16 Sep 2026, 09:29 AM
- अन्नपूर्णा भवन व आंगनबाड़ी केंद्र का ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा ने फीता काटकर किया शुभारंभ 15 Sep 2026, 05:27 PM
- लापरवाही पर गिरी गाज: अहरौला-अतरौलिया के थानाध्यक्ष निलंबित, चार थानों में नए प्रभारी 15 Sep 2026, 11:16 AM
- आजादी के 77 साल बाद भी अंधेरे में डूबा है सिकरोरा गांव, बिल भरते हैं ग्रामीण, सुविधा के नाम पर जीरो 14 Sep 2026, 02:16 PM
- सोनौरा खरैलिया ढाला पर महासंग्राम! पुल की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों का जोरदार विरोध, वोट बहिष्कार की चेतावनी 14 Sep 2026, 02:06 PM
- जीयनपुर में प्रभात डिजिटल लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ 13 Sep 2026, 09:39 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,658 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,258 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,020 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 917 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 769 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 736 views


