🏆 लीडरबोर्ड 📢 विज्ञापन दें 🔐 Login 📝 Reporter Register
देखें: पलस मठभड म लट क आरप घयल लट गई अपच बइक और तमच बरमद
अपराध

पुलिस मुठभेड़ में लूट का आरोपी घायल, लूटी गई अपाचे बाइक और तमंचा बरामद

Share:
| | 👁️ 137 | 📍 सदर

पुलिस ने उसके कब्जे से लूटी गई अपाचे मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने लूट की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस अन्य फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है।

आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र में एक महीने पहले हुई बाइक लूट की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार 18 मई 2026 को रिठिया गांव के पास तीन बदमाशों ने भंजय सिंह से अपाचे मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूट लिया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खदेरूपट्टी के पास घेराबंदी की। इस दौरान बाइक सवार आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में रवि मिश्रा (22) निवासी अंबेडकरनगर घायल हो गया और गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटी गई अपाचे मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने लूट की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस अन्य फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है।

🔗 और लिंक देखें

🔥 ताज़ा खबरें

📈 ट्रेंडिंग खबरें