|
📅 03 Aug 2026, 05:27 PM
|
👁️ 223
|
📍 Azamgarh
आजमगढ़। सगड़ी तहसील के हरैया विकासखंड स्थित रोशनगंज रैन बसेरा में रविवार को बाढ़ पीड़ित संगठन की मासिक बैठक आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व बसपा प्रत्याशी एवं वरिष्ठ समाजसेवी शंकर यादव ने कहा कि "अगर जनता ने हमें ताकत दी तो मैं भरोसा दिलाता हूं कि देवारा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा। यहां शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क की स्थिति बेहतर की जाएगी। बाढ़ से हर साल होने वाली तबाही को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। आने वाले समय में लोग सगड़ी की तस्वीर बदलते हुए याद करेंगे। बाढ़ पीड़ितों की हर समस्या को लेकर हम शासन-प्रशासन से लड़ाई लड़ते रहेंगे।"
संगठन के अध्यक्ष बांकेलाल ने कहा कि जब तक घाघरा नदी पर स्थायी बांध नहीं बनता, तब तक बाढ़ प्रभावितों को सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। कोषाध्यक्ष नर्वदेश्वर मिश्रा ने मांग की कि घाघरा नदी की गहराई बढ़ाई जाए और दक्षिणी छोर पर पक्का बांध बनाया जाए, जिससे हर साल होने वाले जान-माल और फसल के नुकसान से राहत मिल सके।
सचिव राजीव मिश्रा ने कहा कि बाढ़ के समय बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को अंधेरे में रहना पड़ता है। ऐसे में मिट्टी का तेल, दवाएं और स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने बाढ़ चौकियों पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों की लापरवाही पर भी सवाल उठाए और राहत कार्य में तेजी लाने की मांग की।
बैठक में जगरोपन यादव, राममिलन, गंगा यादव, हरिराम, रामानंद सहित बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
🔥 ताज़ा खबरें
- 24 घंटे के भीतर लापता किशोर को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा 16 Sep 2026, 09:29 AM
- अन्नपूर्णा भवन व आंगनबाड़ी केंद्र का ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा ने फीता काटकर किया शुभारंभ 15 Sep 2026, 05:27 PM
- लापरवाही पर गिरी गाज: अहरौला-अतरौलिया के थानाध्यक्ष निलंबित, चार थानों में नए प्रभारी 15 Sep 2026, 11:16 AM
- आजादी के 77 साल बाद भी अंधेरे में डूबा है सिकरोरा गांव, बिल भरते हैं ग्रामीण, सुविधा के नाम पर जीरो 14 Sep 2026, 02:16 PM
- सोनौरा खरैलिया ढाला पर महासंग्राम! पुल की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों का जोरदार विरोध, वोट बहिष्कार की चेतावनी 14 Sep 2026, 02:06 PM
- जीयनपुर में प्रभात डिजिटल लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ 13 Sep 2026, 09:39 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,657 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,258 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,020 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 917 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 769 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 736 views


