अपराध
फर्जी खतौनी दिखाकर 35 लाख की जमीन ठगी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, चार सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश
|
📅 24 Jul 2026, 07:09 PM
|
👁️ 270
|
📍 Azamgarh
फर्जी खतौनी के जरिए 35 लाख रुपये की जमीन ठगी करने वाले चार सदस्यीय गिरोह का अहरौला पुलिस ने पर्दाफाश किया। मास्टरमाइंड शोभनाथ सेठ समेत चार आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार और पांच मोबाइल फोन बरामद।

आजमगढ़। अहरौला थाना पुलिस ने फर्जी एवं कूटरचित खतौनी के आधार पर जमीन बेचने का झांसा देकर 35 लाख रुपये की ठगी करने वाले चार सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड शोभनाथ सेठ समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त एक क्रेटा कार और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन व क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर के पर्यवेक्षण में अहरौला पुलिस ने शुक्रवार को बरामदपुर पुलिया के पास घेराबंदी कर क्रेटा कार (UP50 AX 4686) सवार चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे फर्जी खतौनी दिखाकर लोगों को जमीन बेचने का झांसा देते थे और आरटीजीएस व नकद के माध्यम से लाखों रुपये लेकर न तो बैनामा करते थे और न ही रकम लौटाते थे। विरोध करने पर पीड़ितों को धमकाया जाता था।
मामले में अतरौलिया निवासी दुर्गेश कुमार पाण्डेय की तहरीर पर थाना अहरौला में धोखाधड़ी, जालसाजी, कूटरचना, गाली-गलौज और धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में शोभनाथ सेठ (46), सुधीर सेठ (36), इन्द्रभूषण सेठ (23) निवासी मतलूबपुर तथा मुन्नीलाल शर्मा (23) निवासी दनियालपुर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी शोभनाथ सेठ के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि एनआई एक्ट के तहत भी 20 से अधिक मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक क्रेटा कार और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।