🏆 लीडरबोर्ड 📢 विज्ञापन दें 🔐 Login 📝 Reporter Register
Breaking: Jewelery and cash worth lakhs stolen by breaking into house in Raunapar
अपराध

रौनापार में घर में घुसकर लाखों के जेवर और नकदी चोरी

Share:
| | 👁️ 202 | 📍 सगड़ी
आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के रौनापार सुदनीपुर गांव में सोमवार को दिनदहाड़े चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोर घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और 18 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। पीड़ित नागेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 लालू सिंह ने रौनापार थाने में तहरीर देकर बताया कि वह सुबह करीब 10:00 बजे अपनी माँ और छोटे बच्चे के साथ बहन के घर लाहदाट गया था। पत्नी रौनापार थाने के सामने अपनी दुकान पर थी। घर में बड़ा बेटा एक कमरे में सो रहा था। दोपहर करीब 1:20 बजे जब वह घर वापस आए तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। जिस कमरे में बेटा सो रहा था उसे बाहर से बंद कर दिया गया था। चोरों ने कमरे में घुसकर आलमारी तोड़ दी। प्रार्थी के अनुसार चोर सोने के हार, माला, मंगलसूत्र, 2 अंगूठी, 3 नाक कील, 2 कान का हार सेट, 2 बाली, चाँदी के 2 जोड़े और 18 हजार रुपये नकद चोरी करके ले गए। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने थानाध्यक्ष रौनापार को लिखित तहरीर देकर मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

🔗 और लिंक देखें

🔥 ताज़ा खबरें

📈 ट्रेंडिंग खबरें