अपराध
|
📅 11 Jul 2026, 08:33 AM
|
👁️ 182
|
📍 Azamgarh
आजमगढ़। संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आजमगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर कुख्यात गैंगस्टर, भूमाफिया और हिस्ट्रीशीटर कृष्णचंद्र राय उर्फ के.सी. राय की लगभग 10 करोड़ रुपये मूल्य की गगनचुंबी इमारत को धारा 107 बीएनएसएस के तहत कुर्क किए जाने का आदेश जारी किया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने फर्जी खतौनी तैयार कर जमीन के नाम पर लोगों से ठगी की और उसी अवैध कमाई से वर्ष 2012 से लगातार जमीन खरीदकर पांच गाटा संख्या में फैला आलीशान भवन तैयार किया। समय-समय पर इस इमारत का विस्तार और नवीनीकरण भी अपराध से अर्जित धन से किया गया।
जांच एजेंसियों ने यह भी पाया कि भवन का उपयोग गैंग के सदस्यों के जमावड़े और आपराधिक गतिविधियों की योजना बनाने के लिए किया जाता था। राजस्व विभाग और लोक निर्माण विभाग के मूल्यांकन में इसकी बाजार कीमत करीब 10 करोड़ रुपये आंकी गई।
न्यायालय ने अपने आदेश में माना कि आरोपी के पास भवन निर्माण या बैंक ऋण की किस्तें चुकाने के लिए कोई वैध आय का स्रोत नहीं था। इसी आधार पर संपत्ति की कुर्की का आदेश पारित किया गया और तहसीलदार को उसका प्रशासक नियुक्त किया गया।
वर्तमान में के.सी. राय जेल में निरुद्ध है और उसे प्रशासनिक आधार पर अंबेडकरनगर कारागार स्थानांतरित किया जा चुका है। आजमगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध से अर्जित संपत्तियों पर कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और संगठित अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जाएगा।
🔥 ताज़ा खबरें
- 24 घंटे के भीतर लापता किशोर को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा 16 Sep 2026, 09:29 AM
- अन्नपूर्णा भवन व आंगनबाड़ी केंद्र का ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा ने फीता काटकर किया शुभारंभ 15 Sep 2026, 05:27 PM
- लापरवाही पर गिरी गाज: अहरौला-अतरौलिया के थानाध्यक्ष निलंबित, चार थानों में नए प्रभारी 15 Sep 2026, 11:16 AM
- आजादी के 77 साल बाद भी अंधेरे में डूबा है सिकरोरा गांव, बिल भरते हैं ग्रामीण, सुविधा के नाम पर जीरो 14 Sep 2026, 02:16 PM
- सोनौरा खरैलिया ढाला पर महासंग्राम! पुल की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों का जोरदार विरोध, वोट बहिष्कार की चेतावनी 14 Sep 2026, 02:06 PM
- जीयनपुर में प्रभात डिजिटल लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ 13 Sep 2026, 09:39 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,659 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,259 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,020 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 917 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 770 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 736 views


