🏆 लीडरबोर्ड 🔐 Login 📝 Register
See: Fire victims raise questions on compensation investigation, demand high level investigation

अग्निकांड पीड़ितों ने मुआवजा जांच पर उठाए सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग

Share:
| 📅 07 Jul 2026, 05:56 PM | 👁️ 57 | 📍 सगड़ी
आजमगढ़। जिले के महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आराजी आतानगर में अप्रैल 2026 में हुई भीषण अग्निकांड की घटना के पीड़ितों ने मुआवजा वितरण और राजस्व विभाग की जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। पीड़ितों का कहना है कि अग्निकांड में उनकी खड़ी फसल, झोपड़ियां और गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया था। घटना के बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण कर क्षति का आकलन किया, लेकिन तैयार की गई रिपोर्ट में वास्तविक नुकसान का सही उल्लेख नहीं किया गया। उनका आरोप है कि कुछ चुनिंदा लोगों को ही मुआवजा दिया गया, जबकि कई प्रभावित परिवारों को उनकी झोपड़ियों को गैर-आवासीय बताते हुए सरकारी सहायता से वंचित कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार आग की इस घटना में उनकी वर्षों की मेहनत और आजीविका का बड़ा नुकसान हुआ, लेकिन राजस्व अभिलेखों में क्षति का समुचित विवरण दर्ज नहीं होने के कारण उन्हें शासन की राहत योजना का लाभ नहीं मिल सका। पीड़ित किसानों योगेंद्र पुत्र रामकरन, विश्वनाथ, सुरेश, रामनिवास, पिंटू, श्यामकेर, प्रेमचंद, छोटेलाल, मुनाकी सहित अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से वास्तविक क्षति का दोबारा आकलन कराते हुए सभी पात्र प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की है।वहीं, इस संबंध में क्षेत्रीय लेखपाल जगवंत प्रजापति का कहना है कि अग्निकांड में क्षतिग्रस्त हुई झोपड़ियां गैर-आवासीय श्रेणी की थीं। उन्होंने बताया कि जांच नियमानुसार की गई है और रिपोर्ट सक्षम अधिकारियों को भेज दी गई है।

🔥 ताज़ा खबरें

📈 ट्रेंडिंग खबरें