🔴 BREAKING
🔴 BREAKING
अपराध
|
📅 21 Jul 2026, 08:22 AM
|
👁️ 480
|
📍 Azamgarh
आजमगढ़। आजमगढ़ पुलिस ने पवई थाना क्षेत्र में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड के ₹50 हजार के इनामी आरोपी को सोमवार को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग किए जाने पर आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, 9/10 जुलाई 2026 की रात ग्राम हेवती में पैतृक संपत्ति और पारिवारिक विवाद को लेकर संतोष यादव (33), निवासी ताराखुर्द, थाना मालीपुर, जनपद अंबेडकरनगर ने अपने सगे दादा जगदम्बा प्रसाद और चचेरे भाई श्रीवांशु यादव उर्फ अंकित की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने ₹50 हजार का इनाम घोषित किया था।
सोमवार को थानाध्यक्ष पवई मनीष पाल पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर हेवती-ओरिल मार्ग स्थित रसूलाबाद मोड़ पर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर आरोपी मोटरसाइकिल से भागने लगा, लेकिन बारिश के कारण वाहन फिसलकर गिर गया। इसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर अवैध तमंचे से फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने पैतृक जमीन के बंटवारे और आर्थिक विवाद के चलते दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जीवित कारतूस, तीन खोखा कारतूस, हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP45W7734) तथा ₹600 नकद बरामद किए हैं।
आरोपी के विरुद्ध पवई थाने में हत्या, बीएनएस एवं आयुध अधिनियम की धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
🔥 ताज़ा खबरें
- 2027 चुनाव की तैयारी में जुटी अपना दल एस, मालटारी में बनी चुनावी रणनीति; मुकेश राय ने किया बैठक का आयोजन 30 Oct 2026, 04:05 PM
- मुबारकपुर में किराये के मकान से 323 किलो पटाखे बरामद, कीमत करीब दो लाख रुपये 30 Oct 2026, 01:22 PM
- सगड़ी तहसील में बदहाल कंबलों की तस्वीर ने उठाए सवाल, बरसात में भीगकर खराब हुई सरकारी सामग्री 29 Oct 2026, 09:13 PM
- दशहरे के दिन डबल मर्डर से दहला था गांव, अब विपिन सिंह समेत 9 को उम्रकैद 29 Oct 2026, 06:40 PM
- अजमतगढ़ में विकास को रफ्तार, 3 करोड़ की परियोजनाओं से सुधरेंगी बुनियादी सुविधाएं 29 Oct 2026, 09:27 AM
- मोदी के गढ़ वाराणसी में BJP को झटका! आजमगढ़ के लाल बिहारी यादव ने फिर गाड़ा सपा का झंडा 28 Oct 2026, 06:25 AM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,865 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,484 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,272 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 1,095 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 948 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 933 views


