🔴 BREAKING
🔴 BREAKING
|
📅 25 Jul 2026, 07:58 PM
|
👁️ 317
|
📍 उत्तर प्रदेश
जौनपुर। जनपद के मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र स्थित एक होटल में अपना दल कमेरावादी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सिराथू की विधायक डॉ. पल्लवी पटेल शामिल हुईं। कार्यक्रम में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ, तलवार एवं महापुरुषों का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान जिला कार्यकारिणी और विधानसभा क्षेत्र के संगठन की समीक्षा भी की गई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सफलता के लिए अभी से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। अपने संबोधन में उन्होंने केन्द्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में लूट, हत्या, चोरी, डकैती, दुराचार और भ्रष्टाचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं तथा सरकार अपराध और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि किसान, छात्र, मजदूर और बेरोजगार सरकार की नीतियों से परेशान हैं।
डॉ. पटेल ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय हो रहा है। उनका आरोप था कि केवल मंत्री का इस्तीफा देने से छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा और सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षाएं कराने में भी असफल रही है। दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन और उन पर हुई पुलिस कार्रवाई का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ लाठीचार्ज लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अन्य मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए छात्र आंदोलन को लंबा खींचा। सम्मेलन में दीनानाथ सरोज, अरविंद कुमार पटेल, भावेश पटेल, संकल्प पटेल, नंदलाल पटेल, मिठाई लाल, रामचंद्र पटेल, रागिनी गौतम, हेमा पटेल, राजेश पटेल, गगन प्रकाश यादव, बृजेश पटेल, चंद्रेश पटेल, शेष नारायण पटेल, रामचंद्र कन्नौजिया, हरिश खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवधेश सरोज ने तथा संचालन राम सिंगार पटेल ने किया।
🔥 ताज़ा खबरें
- 24 घंटे के भीतर लापता किशोर को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा 16 Sep 2026, 09:29 AM
- अन्नपूर्णा भवन व आंगनबाड़ी केंद्र का ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा ने फीता काटकर किया शुभारंभ 15 Sep 2026, 05:27 PM
- लापरवाही पर गिरी गाज: अहरौला-अतरौलिया के थानाध्यक्ष निलंबित, चार थानों में नए प्रभारी 15 Sep 2026, 11:16 AM
- आजादी के 77 साल बाद भी अंधेरे में डूबा है सिकरोरा गांव, बिल भरते हैं ग्रामीण, सुविधा के नाम पर जीरो 14 Sep 2026, 02:16 PM
- सोनौरा खरैलिया ढाला पर महासंग्राम! पुल की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों का जोरदार विरोध, वोट बहिष्कार की चेतावनी 14 Sep 2026, 02:06 PM
- जीयनपुर में प्रभात डिजिटल लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ 13 Sep 2026, 09:39 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,658 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,258 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,020 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 917 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 769 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 736 views


