अपराध
अभियान "पुलिस की दस्तक, अपराधी के घर तक" 335 हिस्ट्रीशीटरों के घर पहुंचीं 46 टीमें
|
📅 10 Jul 2026, 03:38 PM
|
👁️ 93
|
📍 Azamgarh
आजमगढ़ पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए बड़ा अभियान शुरू किया है। जिले के 335 हिस्ट्रीशीटरों की घर-घर जाकर निगरानी और सत्यापन किया जा रहा है। 46 पुलिस टीमें लगातार उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही हैं।

आजमगढ़। जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आजमगढ़ पुलिस ने "पुलिस की दस्तक, अपराधी के घर तक" अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में गठित 46 पुलिस टीमें हिस्ट्रीशीटरों के घर पहुंचकर उनकी गतिविधियों का सत्यापन कर रही हैं और उन्हें अपराध से दूर रहने की सख्त हिदायत दे रही हैं।
पुलिस के मुताबिक नगर सर्किल में कुल 335 हिस्ट्रीशीटर चिन्हित हैं। इनमें कोतवाली के 106, सिधारी के 87, रानी की सराय के 80 और कंधरापुर के 62 हिस्ट्रीशीटर शामिल हैं। सभी पर नियमित निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकता पड़ने पर वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।
आजमगढ़ पुलिस का कहना है कि जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इसका उद्देश्य अपराधियों में कानून का डर कायम रखना और आम जनता को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।