अपराध
|
📅 04 Jul 2026, 05:01 PM
|
👁️ 103
|
📍 Azamgarh
आजमगढ़। सरायमीर थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर तस्कर को 50 पुड़िया (4.80 ग्राम) अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक हरिकेश शर्मा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बीनापारा पुलिया के पास एक व्यक्ति हेरोइन लेकर किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की। पुलिस को देखकर संदिग्ध भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान वीरु सोनकर पुत्र महेंद्र सोनकर, निवासी पूनापोखर, थाना सरायमीर के रूप में बताई। क्षेत्राधिकारी फूलपुर की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 50 पुड़िया हेरोइन (कुल 4.80 ग्राम) बरामद हुई। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन कराने के बाद पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से भी चोरी, चोरी की संपत्ति रखने और मादक पदार्थों की तस्करी समेत पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तस्करों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
🔥 ताज़ा खबरें
- 24 घंटे के भीतर लापता किशोर को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा 16 Sep 2026, 09:29 AM
- अन्नपूर्णा भवन व आंगनबाड़ी केंद्र का ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा ने फीता काटकर किया शुभारंभ 15 Sep 2026, 05:27 PM
- लापरवाही पर गिरी गाज: अहरौला-अतरौलिया के थानाध्यक्ष निलंबित, चार थानों में नए प्रभारी 15 Sep 2026, 11:16 AM
- आजादी के 77 साल बाद भी अंधेरे में डूबा है सिकरोरा गांव, बिल भरते हैं ग्रामीण, सुविधा के नाम पर जीरो 14 Sep 2026, 02:16 PM
- सोनौरा खरैलिया ढाला पर महासंग्राम! पुल की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों का जोरदार विरोध, वोट बहिष्कार की चेतावनी 14 Sep 2026, 02:06 PM
- जीयनपुर में प्रभात डिजिटल लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ 13 Sep 2026, 09:39 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,661 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,266 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,026 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 918 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 772 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 743 views


