🏆 लीडरबोर्ड 🔐 Login 📝 Register
Photo: Azamgarh: Inspector and constable suspended for negligence, SSP conducts departmental inquiry

आजमगढ़: लापरवाही पर दरोगा और सिपाही निलंबित, एसएसपी ने बैठाई विभागीय जांच

Share:
| 📅 09 Jul 2026, 04:24 PM | 👁️ 99 | 📍 Azamgarh

सारांश: आजमगढ़ के सरायमीर थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक और एक आरक्षी को कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने मादक पदार्थों की रोकथाम में ढिलाई और प्रभावी गश्त न करने को गंभीर मानते हुए यह कार्रवाई की है।

आजमगढ़। कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में सरायमीर थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक और एक आरक्षी को निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक सच्चिदानन्द यादव और आरक्षी विकास कुमार यादव पर अपने बीट क्षेत्र में प्रभावी गश्त, निगरानी और मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त पर अंकुश लगाने में लापरवाही बरतने का आरोप है। बताया गया कि तीन जुलाई को बीनापारा पुलिया के पास एक युवक को 50 पुड़िया अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस मामले की समीक्षा के दौरान संबंधित पुलिसकर्मियों की कार्यशैली पर सवाल उठे। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए। एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

🔥 ताज़ा खबरें

📈 ट्रेंडिंग खबरें