🔴 BREAKING
🔴 BREAKING
विकास
|
📅 10 Jul 2026, 07:39 AM
|
👁️ 319
|
📍 उत्तर प्रदेश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल में आजमगढ़ को नया मुख्य विकास अधिकारी (CDO) मिल गया है। शासन ने जिले के मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना का तबादला कर दिया है, जबकि राकेश कुमार पटेल को आजमगढ़ का नया मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया है। प्रदेश सरकार ने गुरुवार को 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया। इस फेरबदल में कई अहम विभागों में नई तैनातियां की गई हैं। हालांकि, आजमगढ़ के लिए सबसे महत्वपूर्ण बदलाव सीडीओ के पद पर हुआ है। अब जिले में विकास योजनाओं, पंचायत कार्यों और शासन की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं की जिम्मेदारी राकेश कुमार पटेल के कंधों पर होगी।
इस प्रशासनिक बदलाव पर जिले की निगाहें टिकी हैं, क्योंकि नए सीडीओ के कार्यभार संभालने के बाद विकास कार्यों की गति और प्रशासनिक प्राथमिकताओं में बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश स्तर पर हुए तबादलों में सुधा वर्मा को श्रमायुक्त, सारिका मोहन को महानिरीक्षक निबंधन, के. रीभा को एडिशनल डायरेक्टर माइनिंग का अतिरिक्त प्रभार तथा रिया केजरीवाल को ICDS में विशेष सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
🔥 ताज़ा खबरें
- 2027 चुनाव की तैयारी में जुटी अपना दल एस, मालटारी में बनी चुनावी रणनीति; मुकेश राय ने किया बैठक का आयोजन 30 Oct 2026, 04:05 PM
- मुबारकपुर में किराये के मकान से 323 किलो पटाखे बरामद, कीमत करीब दो लाख रुपये 30 Oct 2026, 01:22 PM
- सगड़ी तहसील में बदहाल कंबलों की तस्वीर ने उठाए सवाल, बरसात में भीगकर खराब हुई सरकारी सामग्री 29 Oct 2026, 09:13 PM
- दशहरे के दिन डबल मर्डर से दहला था गांव, अब विपिन सिंह समेत 9 को उम्रकैद 29 Oct 2026, 06:40 PM
- अजमतगढ़ में विकास को रफ्तार, 3 करोड़ की परियोजनाओं से सुधरेंगी बुनियादी सुविधाएं 29 Oct 2026, 09:27 AM
- मोदी के गढ़ वाराणसी में BJP को झटका! आजमगढ़ के लाल बिहारी यादव ने फिर गाड़ा सपा का झंडा 28 Oct 2026, 06:25 AM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,855 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,475 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,262 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 1,086 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 940 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 924 views


