🏆 लीडरबोर्ड 🔐 Login 📝 Register
See: Atraulia. Two and a half year old innocent dies due to snakebite, chaos in the family.

अतरौलिया। सर्पदंश से ढाई वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

Share:
| 📅 09 Jul 2026, 06:19 PM | 👁️ 144 | 📍 Azamgarh
स्थानीय थाना क्षेत्र के चिस्तीपुर गांव में बुधवार शाम सर्पदंश से एक ढाई वर्षीय मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिस्तीपुर गांव निवासी रामबदन ने बताया कि उनका पोता उत्कर्ष पुत्र राजू, उम्र लगभग ढाई वर्ष, बुधवार शाम करीब 3 बजे घर में खेल रहा था। इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए अतरौलिया स्थित सौ शैय्या चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए टांडा पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर अम्बेडकर नगर, टांडा जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उत्कर्ष अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था। उसकी असमय मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों ने बताया कि मृतक के पिता राजू मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रोजगार के सिलसिले में वह करीब दस दिन पहले घर से दिल्ली गए थे। मृतक के दादा रामबदन ने अतरौलिया थाने में तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। थानाध्यक्ष देवेंद्र दुबे ने बताया कि सर्पदंश से एक बच्चे की मौत की सूचना प्राप्त हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसकी मां कविता और दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

🔥 ताज़ा खबरें

📈 ट्रेंडिंग खबरें