अपराध
|
📅 02 Sep 2026, 05:33 PM
|
👁️ 63
|
📍 Azamgarh
आजमगढ़। जिले के कोतवाली महराजगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मुडीलपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मुडीलपुर निवासी पिन्टू कुमार (39) पुत्र शिवनाथ राम के खिलाफ 31 अगस्त 2026 को एक युवती ने कोतवाली महराजगंज में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि बाद में आरोपी ने युवती को धमकी भी दी।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर कोतवाली महराजगंज में मु0अ0सं0 211/2026 के तहत धारा 69, 352 व 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक चन्द्रजीत यादव द्वारा की जा रही थी।
वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली महराजगंज पुलिस ने बुधवार को मुडीलपुर तिराहे के पास सुबह करीब 10:50 बजे पिन्टू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जयप्रकाश के नेतृत्व में उपनिरीक्षक चन्द्रजीत यादव तथा आरक्षी राजीव यादव शामिल रहे।
🔥 ताज़ा खबरें
- 24 घंटे के भीतर लापता किशोर को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा 16 Sep 2026, 09:29 AM
- अन्नपूर्णा भवन व आंगनबाड़ी केंद्र का ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा ने फीता काटकर किया शुभारंभ 15 Sep 2026, 05:27 PM
- लापरवाही पर गिरी गाज: अहरौला-अतरौलिया के थानाध्यक्ष निलंबित, चार थानों में नए प्रभारी 15 Sep 2026, 11:16 AM
- आजादी के 77 साल बाद भी अंधेरे में डूबा है सिकरोरा गांव, बिल भरते हैं ग्रामीण, सुविधा के नाम पर जीरो 14 Sep 2026, 02:16 PM
- सोनौरा खरैलिया ढाला पर महासंग्राम! पुल की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों का जोरदार विरोध, वोट बहिष्कार की चेतावनी 14 Sep 2026, 02:06 PM
- जीयनपुर में प्रभात डिजिटल लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ 13 Sep 2026, 09:39 PM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,660 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,265 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,024 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 917 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 771 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 742 views


