🏆 लीडरबोर्ड 📢 विज्ञापन दें 🔐 Login 📝 Reporter Register
📸 कोई मुख्य फोटो नहीं
अपराध

संपत्ति विवाद में सरकारी स्मार्ट बिजली मीटर तोड़ने का आरोप, चार नामजद समेत अन्य पर मुकदमा

Share:
| | 👁️ 155 | 📍 निज़ामाबाद
आजमगढ़। जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा कस्बे में संपत्ति विवाद के बीच एक महिला के घर पर लगे सरकारी स्मार्ट बिजली मीटर को उखाड़कर क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों सहित अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरिहा निवासी नाहिद तवस्सुम पत्नी इमरान अहमद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने 8 जनवरी 2026 को एक मकान खरीदा था, जिसका विवाद वर्तमान में सिविल न्यायालय में विचाराधीन है। मामले में 8 जुलाई को न्यायालय द्वारा कमीशन की कार्रवाई प्रस्तावित थी। आरोप है कि 7 जुलाई की दोपहर लगभग तीन बजे अब्दुल रहमान, अहमद रजा खान, फारूख हामिद तथा कुछ अज्ञात लोग उनके मकान पर पहुंचे और वहां लगा सरकारी स्मार्ट बिजली मीटर उखाड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद मीटर को नाली में फेंक दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने दावा किया कि पूरी घटना मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है, जिसकी फुटेज पुलिस को उपलब्ध करा दी गई है। साथ ही बिजली कनेक्शन से संबंधित रसीद और बिल की प्रतियां भी साक्ष्य के रूप में सौंपी गई हैं। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना को सिविल न्यायालय में प्रस्तावित कमीशन की कार्रवाई और उसकी रिपोर्ट को प्रभावित करने की मंशा से अंजाम दिया गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

🔗 और लिंक देखें

🔥 ताज़ा खबरें

📈 ट्रेंडिंग खबरें