दुर्घटना
|
📅 30 Aug 2026, 11:05 AM
|
👁️ 207
|
📍 Azamgarh
आजमगढ़/हरैया। विकास खंड हरैया अंतर्गत ग्राम आराजी देवारा खरखिया पकड़िहावा में बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया।
पंचनामा के अनुसार राकेश यादव पुत्र स्व. राम शब्द यादव निवासी ग्राम रौशनगंज की एक भैंस आराजी देवारा करखिया में विद्युत पोल से लटके 440 वोल्ट के तार के संपर्क में आने से मौत हो गई। घटना 29 अगस्त की देर शाम की बताई जा रही है।
पशु चिकित्साधिकारी हरैया डॉ. सूर्य प्रकाश द्वारा आज सुबह मृत भैंस का शव परीक्षण किया गया और उसके बाद मृत पशु को नियमानुसार दफना दिया गया।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है। पंचनामे पर ग्राम पंचायत रौशनगंज के प्रशासक जालन्धर यादव सहित 5 लोगों ने गवाह के तौर पर हस्ताक्षर किए हैं। मृतक भैंस की कीमत लगभग 70 से 80 हजार रुपये बताई जा रही है, जिससे किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
पीड़ित ने कुछ लोगों के खिलाफ नामजद प्रार्थना पत्र थाना रौनापार पर दिया है, पुलिस जांच में जुटी है।
🔥 ताज़ा खबरें
- 2027 चुनाव की तैयारी में जुटी अपना दल एस, मालटारी में बनी चुनावी रणनीति; मुकेश राय ने किया बैठक का आयोजन 30 Oct 2026, 04:05 PM
- मुबारकपुर में किराये के मकान से 323 किलो पटाखे बरामद, कीमत करीब दो लाख रुपये 30 Oct 2026, 01:22 PM
- सगड़ी तहसील में बदहाल कंबलों की तस्वीर ने उठाए सवाल, बरसात में भीगकर खराब हुई सरकारी सामग्री 29 Oct 2026, 09:13 PM
- दशहरे के दिन डबल मर्डर से दहला था गांव, अब विपिन सिंह समेत 9 को उम्रकैद 29 Oct 2026, 06:40 PM
- अजमतगढ़ में विकास को रफ्तार, 3 करोड़ की परियोजनाओं से सुधरेंगी बुनियादी सुविधाएं 29 Oct 2026, 09:27 AM
- मोदी के गढ़ वाराणसी में BJP को झटका! आजमगढ़ के लाल बिहारी यादव ने फिर गाड़ा सपा का झंडा 28 Oct 2026, 06:25 AM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,865 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,483 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,271 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 1,095 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 948 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 933 views


