अपराध
|
📅 01 Jul 2026, 11:48 AM
|
👁️ 240
|
📍 Azamgarh
आजमगढ़। तरवां थाना पुलिस ने महिला को झांसे में लेकर सोने के आभूषण ठगने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए गहने और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार 28 जून को मझवा गांव निवासी सुभावती देवी खरिहानी बाजार गई थीं, जहां बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें बहला-फुसलाकर सोने की नथुनी, कनफूल और मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रामप्रताप आदर्श इंटर कॉलेज, बहलोलपुर के पास से पंकज, समुल्ला और खेसारी निवासी जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से पीड़िता के सोने के आभूषण तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
🔥 ताज़ा खबरें
- 2027 चुनाव की तैयारी में जुटी अपना दल एस, मालटारी में बनी चुनावी रणनीति; मुकेश राय ने किया बैठक का आयोजन 30 Oct 2026, 04:05 PM
- मुबारकपुर में किराये के मकान से 323 किलो पटाखे बरामद, कीमत करीब दो लाख रुपये 30 Oct 2026, 01:22 PM
- सगड़ी तहसील में बदहाल कंबलों की तस्वीर ने उठाए सवाल, बरसात में भीगकर खराब हुई सरकारी सामग्री 29 Oct 2026, 09:13 PM
- दशहरे के दिन डबल मर्डर से दहला था गांव, अब विपिन सिंह समेत 9 को उम्रकैद 29 Oct 2026, 06:40 PM
- अजमतगढ़ में विकास को रफ्तार, 3 करोड़ की परियोजनाओं से सुधरेंगी बुनियादी सुविधाएं 29 Oct 2026, 09:27 AM
- मोदी के गढ़ वाराणसी में BJP को झटका! आजमगढ़ के लाल बिहारी यादव ने फिर गाड़ा सपा का झंडा 28 Oct 2026, 06:25 AM
📈 ट्रेंडिंग खबरें
- रौनापार थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी 👁️ 2,854 views
- पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, चाकू लेकर पहुंचे युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा; सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश थी 👁️ 2,475 views
- आजमगढ़: शादी में खाने को लेकर हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 👁️ 1,262 views
- भिन्न-भिन्न जनपदों में विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी* 👁️ 1,086 views
- योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरोह का सरगना गिरफ्तार 👁️ 940 views
- आजमगढ़ में भीषण हादसा: ब्रेक फेल होने से पेट्रोल से भरा टैंकर बिजली के पोल से टकराकर बना आग का गोला, तीन की जिंदा जलकर मौत 👁️ 924 views


