द पब्लिक एक्सप्रेस
लीडरबोर्ड
📸 कोई मुख्य फोटो उपलब्ध नहीं है
Crime

नाबालिग को राजस्थान में बेचने के मामले में कथित खरीदार गिरफ्तार

jitendra yadav
30 Jun 2026, 03:15 PM 3 व्यूज
आजमगढ़। रौनापार थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका की खरीद-फरोख्त के चर्चित मामले में वांछित सह-अभियुक्त और कथित खरीदार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार वर्ष 2024 में दर्ज मुकदमे की विवेचना में सामने आया था कि आरोपियों ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर राजस्थान ले जाकर बेच दिया था। इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धर्मचन्द सैनी उर्फ धर्मराज सैनी, निवासी मेहरासर चाचेरा, थाना सरदारशहर, जिला चूरू (राजस्थान) को सरदार पटेल इंटर कॉलेज मोड़, चिलबिली के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार आरोपी पीड़िता का कथित खरीदार है, जिसका नाम विवेचना के दौरान प्रकाश में आया था। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में उपनिरीक्षक चन्द्रदेव यादव व पुलिस टीम ने की। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

द पब्लिक एक्सप्रेस न्यूज़लेटर

ताजा खबरों और बड़ी ख़बरों के बुलेटिन सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए सब्सक्राइब करें।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram