📸 कोई मुख्य फोटो उपलब्ध नहीं है
Crime
महिला से टप्पेबाजी करने वाला अंतरजनपदीय गिरोह गिरफ्तार, सोने के गहने बरामद
jitendra yadav
01 Jul 2026, 11:48 AM
4 व्यूज
आजमगढ़। तरवां थाना पुलिस ने महिला को झांसे में लेकर सोने के आभूषण ठगने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए गहने और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार 28 जून को मझवा गांव निवासी सुभावती देवी खरिहानी बाजार गई थीं, जहां बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें बहला-फुसलाकर सोने की नथुनी, कनफूल और मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रामप्रताप आदर्श इंटर कॉलेज, बहलोलपुर के पास से पंकज, समुल्ला और खेसारी निवासी जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से पीड़िता के सोने के आभूषण तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
द पब्लिक एक्सप्रेस न्यूज़लेटर
ताजा खबरों और बड़ी ख़बरों के बुलेटिन सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए सब्सक्राइब करें।
इस खबर को शेयर करें: